IPL2022: आईपीएल 2022 (IPL2022) में मुश्किल दौर में रोहित शर्मा को मजबूत करेगा। डब्ल्यूवी रमन

खेल

मुंबई : भारत के पूर्व क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन का मानना है कि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किलें उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए मजबूत बनाएगी।
आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस अपने सात में से सात मैच हार गई है, जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी संभावना लगभग खत्म हो गई है।

रोहित शर्मा खुद बल्ले से मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं। उन्होंने 16.29 की औसत और 126.6 के स्ट्राइक-रेट से सिर्फ 114 रन बनाए हैं। मुंबई के पास रविवार को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज कर हार का सिलसिला तोड़ने का मौका है।

आप हमेशा खेल और जीवन में भी सीखते रहेंगे

रमन ने क्रिकेट डॉट कॉम के हवाले से कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने समय से खेल रहे हैं या आप कितने अनुभवी हैं। आप हमेशा खेल और जीवन में भी सीखते रहेंगे। यह एक ऐसी जगह है, जहां रोहित शर्मा और मजबूत होंगे शायद इससे आने वाले वर्षों में मुंबई इंडियंस के साथ-साथ भारतीय टीम के लिए भी उन्हें मदद मिलेगी।

रमन ने आगे कहा, यह हमेशा एक कठिन दौर होता है, जब एक बल्लेबाज को अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होती है, लेकिन वह व्यक्तिगत रूप से अच्छा नहीं कर पाता और टीम भी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में नहीं होती है।

ईशान किशन के रनों की कमी ने मध्य क्रम पर अधिक रन बनाने का दबाव बनाया है

मुंबई के लिए शर्मा के साथ-साथ साथी सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन के रनों की कमी ने मध्य क्रम पर अधिक रन बनाने का दबाव बनाया है। आईपीएल 2022 में नाबाद 81 और 54 के साथ एक मजबूत शुरुआत करने के बाद, किशन ने 14, 26, 3, 13 और एक बार बिना खाता खोले ही आउट हुए हैं। कुल मिलाकर किशन ने आईपीएल 2022 में 31.83 की औसत और 116.46 के स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाए हैं।

रमन को लगता है कि ईशान ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह बहुत ज्यादा सोचने लगे और उनकी फॉर्म में थोड़ी गिरावट आई। मैंने सीएसके के खिलाफ मैच में शीर्ष क्रम में बहुत कमियों को देखा। ऐसा तब होता है जब टीम बहुत दबाव में होती है।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *