नितिन गडकरी आज करेंगे 23 सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ

झारखंड रांची

झारखंड (रांची) : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज झारखंड दौरे पर हैं। वे झारखंड में 13,296 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही 23 सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

रांची में दोपहर 3.30 बजे धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा मैदान के पास परियोजनाओं का उद्धाटन-शिलान्यास करेंगे। इससे पहले जमशेदपुर में दोपहर 2 बजे दो परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जमशेदपुर के गोपाल मैदान से कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पहले जमशेदपुर में कार्यक्रम करेंगे।

इसके बाद रांची पहुंचेंगे। यहां वे ओल्ड विधानसभा मैदान में आयोजित शिलान्यास सह उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे लोगों को संबोधित भी करेंगे।
एनएचएआई की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *