भाजपा महिला मोर्चा की सारण की पूर्व अध्यक्ष जुझारू नेत्री श्रीमती शांति पाण्डेय का निधन

छपरा बिहार

छपरा: भाजपा महिला मोर्चा की सारण की पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद की पूर्व सदस्य, जुझारू नेत्री श्रीमती शांति पाण्डेय का निधन हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा सारण भाजपा, परिवार के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, ईश्वर उन्हें श्री चरणों में स्थान दे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, लालबाबू कुशवाहा, तारा देवी, राजेश ओझा, महामंत्री शांतनु कुमार,रामाशंकर मिश्र शांडिल्य , जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, संजय सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी, विरेन्द्र पाण्डेय, सीमा सिंह आईटी सेल जिला संयोजक निशांत राज, सोशल मीडिया प्रमुख नितिन राज वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू मिश्रा, बलवंत सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पप्पू चौहान, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक उमाकांत पाण्डेय, शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *