प्रधानमंत्री मोदी का हिमाचल दौरा, देश को देंगे चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

देश विदेश राष्ट्रीय

नई दिल्ली: पीएम मोदी गुरुवार, 13 अक्टूबर को अपने प्रस्तावित ऊना दौरे के दौरान देश को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। देश की यह चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी, जो प्रातः 5.50 बजे दिल्ली से चलेगी तथा 8.00 बजे अंबाला, 8.40 बजे चंडीगढ़, 10.34 बजे ऊना व 11.05 बजे अंब-अंदौरा पहुंचेगी। वहीं हिमाचल के अंब-अंदौरा से यह ट्रेन दोपहर 1:00 बजे रवाना होगी जहां से यह मात्र 21 मिनट में ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी। यहां दो मिनट रुक कर 1:23 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ 3:25 बजे पहुंचेगी। जबकि, अंबाला 4:13 बजे यात्रियों को पहुंचाएगी। दिल्ली में ट्रेन 6:25 बजे पहुंचेगी। अंब से दिल्ली तक का सफर इस ट्रेन के माध्यम से करीब साढ़े छह घंटे में पूरा होगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले देश को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी, 2019 को मिली थी जिसे नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी। यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन वर्तमान में दो रूटों नई दिल्ली से कटरा (माता श्री वैष्णो देवी) और नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चल रही है।

वहीं बीती 30 सितंबर 2022 को देश को तीसरी वंदे भारत ट्रेन मिली थी। याद हो, तीसरी वंदे भारत ट्रेन गुजरात की राजधानी गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच शुरू की गई है और अब इसी क्रम में भारत को चौथी वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है जो कि अंदौरा से दिल्ली के बीच चलेगी।

एक सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत

वहीं अंब अंदौरा से यह ट्रेन दोपहर 1.00 बजे चलेगी, 1.21 बजे ऊना, 3.25 बजे चंडीगढ़, 4.13 बजे अंबाला तथा सांय 6.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि ऊना जिला के लिए पीएम मोदी की यह बहुत बड़ी सौगात है। वंदे भारत एक सप्ताह में छह दिन चलेगी। उन्होंने कहा कि पहले ही अंब अंदौरा से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए नौ ट्रेनें चल रही हैं तथा वंदे भारत एक्सप्रेस दसवीं ट्रेन होगी।

ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का भी करेंगे शिलान्यास

कंवर व सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5,930 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का भी शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का सपना साकार होने जा रहा है।

इस रेलवे लाइन पर बनाए जाएंगे चार स्टेशन

इस रेलवे लाइन पर चार स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला स्टेशन बौल, दूसरा स्टेशन धुंदला, तीसरा स्टेशन कोहडरा तथा चौथा स्टेशन कूहना (रंगस) होगा। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन सेवा से जिला ऊना को बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन निर्माण का 10 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार उठाएगी, जबकि 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार देगी।

वंदे भारत अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा

वंदे भारत 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति तक चल सकती है। इसमें शताब्दी ट्रेन जैसी यात्रा अपार्टमेंट हैं, लेकिन यात्रियों को इस ट्रेन में बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा। गति और सुविधा के लिहाज से यह ट्रेन भारतीय रेलवे के लिए बड़ी छलांग है।

तीन साल में 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेन का है लक्ष्य

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 के केंद्रीय बजट में घोषणा की थी कि अगले तीन वर्षों में 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया जाएगा। भारत सरकार अपने इस वचन को पूरा करने में तत्पर है।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत

यदि वंदे भारत ट्रेन की खासियत की बात करें तो स्पीड और सुविधाओं के साथ यह यात्रियों की यात्रा को और भी आसान और आरामदायक बना देती है। जी हां, वंदे भारत ट्रेन के सभी कोच स्वचालित दरवाजों से सुसज्जित हैं। इसमें एक GPS आधारित आडियो विजुअल यात्री सूचना प्रणाली है। इसमें मनोरंजन प्रयोजनों के लिए ऑनबोर्ड हॉट स्पॉट वाई-फाई, और बहुत आरामदायक बैठने की जगह है। इसमें एग्जीक्यूटिव क्लास में घूमने वाली कुर्सियां भी हैं। इसके प्रत्येक कोच में गर्म भोजन के अलावा गर्म और ठंडे पेय परोसने की सुविधाओं के साथ एक पैंट्री की सुविधा भी दी गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *