खेत में खून से लथपथ बेहोश मिली किशोरी रात में मेला देखने गई थी दुष्कर्म की आशंका

उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश/बलिया, 16 अक्टूबर: बलिया जिले के नगरा थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे शनिवार की सुबह बेहोश मिली। उसका शरीर खून से लथपथ था। उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिर किशोरी के घर जाकर जानकारी ली।
पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है।

किशोरी शुक्रवार को गांव में मेला देखने गई थी। वहां से वह देर रात तक घर नहीं लौटी। तब रात को ही उसके परिजन और गांव वाले सोशल मीडिया पर उसके गुम होने की जानकारी साझा करने लगे। शनिवार की सुबह खून से लथपथ किशोरी बेहोशी की हालत में सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे मिली।
उसके हाथ पर धारदार हथियार से चोट का निशान है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

भदोही जिले के छनौरा स्थित हनुमान मंदिर के समीप शनिवार को सुबह 11 बजे झाड़ी में एक किशोरी अचेत हाल में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। जहां होश आने पर उसकी पहचान प्रयागराज निवासी के रूप में बताई। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी।

छनौरा निवासी सुरेश बिंद ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे उसकी नातिन मंदिर के समीप से गुजर रही थी कि उसी दौरान झाड़ी के बीच एक किशोरी अचेत हाल में दिखी। जिसे देखकर वह डर गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में भर्ती कराया गया।
हालत सामान्य होने पर उसने अपना नाम-पते की जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी सगाई अर्जुनपुर निवासी एक युवक से हुई थी। सगाई के कुछ दिन बाद परिवार वालों ने किन्हीं कारणों से शादी के लिए मना कर दिया, लेकिन युवक से उसकी बात होती रहती थी।
शनिवार को सुबह फोन पर उसने उसे चनईपुर में बुलाया। वहां आने पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और युवक ने उसके पैर को बांधकर उसे झाड़ी में फेंक दिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार राय ने बताया कि किशोरी के बयान की जांच की जा रही है। सरायममरेज थाना और परिवार वालों को जानकारी दी गई है। अर्जुनपुर के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *