बिहार विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की जारी की सूची

गोपालगंज बिहार

पटना: बिहार में दो सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें बिहार भाजपा के कई दिग्गज नेता प्रचार करेंगे और अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे। इस स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जासवाल, सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय समेत 40 बीजेपी नेताओं का नाम शामिल है।बिहार की गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहा है।

स्टार प्रचारकों की सूची

मोकामा में भाजपा ने बाहुबली नेता ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को उम्मीदवार बनाया है। उनका सीधा मुकाबला आरजेडी की उम्मीदवार नीलम देवी से है। नीलम देवी बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं। गोपालगंज से बीजेपी की उम्मीवार दिवंगत सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी का मुकाबला आरजेडी के मोहन गुप्ता से है।बिहार में विधानसभा की दो सीटों के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। ये दोनों सीटें एक आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की सदस्यता रद्द होने के कारण तो दूसरी बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री सुभाष सिंह की मृत्यु होने के कारण खाली हुईं थीं।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *