झारखंड में हुए बस हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

राष्ट्रीय

रांची: झारखंड के गिरिडीह जिले से रांची जा रही शिवा नामक बस शनिवार को हजारीबाग-बगोदर एनएच -100 पर दारू के पास शिवानी नदी में पलटी गयी। इसमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हो गए। घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने शोक जताया है।

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में हुए सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु के समाचार से अत्यंत दुःख हुआ। इस हादसे में प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं सभी पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बस हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्द ठीक हो जाएं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि बस हादसे से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *