11 से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी निम्नलिखित ट्रेने

राज्य

वाराणसी: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औंड़िहार-भटनी रेल खंड पर स्थित इंदारा-किड़िहरापुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य एवं इंदारा स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य हेतु 11 से 25 मार्च, 2023 तक प्री-नॉन इंटरलॉक एवं 26 से 30 मार्च, 2023 तक नॉन इंटरलॉक कार्य तथा 30 मार्च, 2023 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण/पुनर्निधारण एवं शार्ट टर्मिनेशन निम्नवत् किया जायेगा।

निरस्तीकरण

– 01748/01747 बनारस-भटनी-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी 11 से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी।
– 15129/15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 11 से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी।
– 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 13 से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी।
– 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 14 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
– 05167/05168 बलिया-शाहगंज-बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 14 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
– 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 14 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
– 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 15 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
– 05443 छपरा-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
– 05444 मऊ-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 21 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
– 15104/15103 बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 26, 29 एवं 30 मार्च, 2023 को निरस्त रहेगी।
– 15111/15112 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस 26 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
– 12538/12537 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस 29 मार्च, 2023 को निरस्त रहेगी।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *