बकरीद शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस का फ्लैग मार्च

छपरा

छपरा: ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व-2022 को शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सारण जिला अन्तर्गत नगर, भगवानबाजार, दिघवारा, दरियापुर, मशरक, इसुआपुर, कोपा, रिविलगंज, दाउदपुर एवं मांझी थाना क्षेत्रों में किया गया फ्लैंग मार्च।
इस वर्ष ईद-उल-जोहा(बकरीद) पर्व दिनांक-10.07.2022 से 12.07.2022 तक मनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार सारण जिलान्तर्गत ईद-उल-जोहा(बकरीद) पर्व 2022 के शांतिपूर्ण एवं इस दौरान जिलान्तर्गत शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर थानाध्यक्ष नगर, भगवानबाजार, दिघवारा, दरियापुर, मशरक, इसुआपुर, कोपा, रिविलगंज, दाउदपुर एवं मांझी थाना तथा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित अंचल पुलिस निरीक्षक, सारण द्वारा सभी संवेदनशील स्थलों/मिश्रीत आबादी वाले टोला/मुहल्ला/गाॅव में फ्लैग मार्च (Flag March) किया गया। इस दौरान सारण पुलिस के तरफ से जिलावासियों को शांतिपूर्ण सद्भावनापूर्वक ईद-उल-जोहा(बकरीद) पर्व मनाये जाने का संदेश दिया गया।
सारण पुलिस के तरफ से जिलावासियों को ईद-उल-जोहा(बकरीद) पर्व 2022 की हार्दिक शुभकामनाएँ दी जाती है एवं अपील की जाती है कि शांतिपूर्ण, आपसी भाईचारे एवं सद्भावनापूर्ण माहौल में सम्पन्न करें।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *