कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में जी 20 शिखर सम्मलेन पर “वसुधैव कुटुम्बकम” चित्रकला कार्यशाला का आयोजन

झारखंड रांची

रांची/झारखंड:कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा रांची में जी-20 के शिखर सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के स्वागत हेतु एक चित्रकला कार्यशाला “वसुधैव कुटुम्बकम” आयोजन किया गया | जिसके माध्यम से झारखंड के पर्यटन स्थल एवं धरोहर को कैनवस पर उकेर कर झारखंड की समृद्ध प्रकृति, संस्कृति एवं परंपराओं को प्रदर्शित किया | कलाकारों ने झारखंड के प्रमुख स्थलों जैसे स्मारक, मंदिरों ,झरनों , पारंपरिक नृत्य, वाद्ययंत्रों आदि को चित्रित किया |

इस अवसर पर कलाकृति के निदेशक एवं चित्रकार धनंजय कुमार ने बताया कि भारत का G20 अध्य क्षता का विषय – “वसुधैव कुटुम्बकम” या “एक पृथ्वी • एक कुटुंब • एक भविष्य” – महा उपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से लिया गया है। अनिवार्य रूप से, यह विषय सभी प्रकार के जीवन मूल्यों – मानव, पशु, पौधे और सूक्ष्मजीव – और पृथ्वी एवं व्यापक ब्रह्मांड में उनके परस्पर संबंधों की पुष्टि करता है। रांची को भी इस सम्मलेन के लिए चुनना हमारे प्रदेश के लिए गर्व की बात हैं | इस अवसर पर रांची में 20 देशों के प्रतिनिधि आने वाले हैं | ये एक बहुत बड़ा अवसर है जहाँ सरकार ही नहीं आम लोगों को भी अपने राज्य एवं जिले की सुंदर छवि विश्वपटल पर रखनी चाहिए |

इस वर्ष का विषय (थीम) व्यक्तिगत जीवन शैली और राष्ट्रीय विकास दोनों स्तछरों पर पर्यावरण की दृष्टि से धारणीय और जिम्मेदार विकल्पों से संबद्ध जीवन (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) पर भी प्रकाश डालता है, जिससे वैश्विक स्तर पर परिवर्तनकारी कार्यों के परिणामस्वरूप एक स्वच्छ, हरे-भरे और उज्जवल भविष्य का निर्माण होता है। यह विषय सामाजिक और व्यक्तिगत उत्पादन और उपभोग विकल्पों पर भी प्रकाश डालता है और पर्यावरण की दृष्टि से व्यवहार्य और जिम्मेदार व्यवहार विकल्प अपनाने का आह्वान करता है जिससे वैश्विक सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके ताकि मानवता को अपेक्षाकृत स्वच्छ, हरित और उज्जवल भविष्य प्राप्त हो।

इस कार्यशाला में आरती, कोमल, शिखा, ईशा, अमीषा, शीतल, रिंकी , जया, अर्चना, मनस्वी, तन्वी, निजात एवं अन्या ने भाग लिया |

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *