बड़ी खबर: पंजाब के लुधियाना में आग में जलकर 7 लोगों की मौत

राज्य

पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर: यहां झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों के जिंदा जलने की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह यह दर्दनाक घटना हुई। बताया जा रहा है कि झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के सात सदस्य जिंदा जल गए।
मृतक प्रवासी मजदूर थे और यहां टिब्बा रोड पर नगर पालिका कचरा डंप यार्ड के पास अपनी झोपड़ी में सो रहे थे।
मरने वालों में दंपती और उनके पांच बच्चों है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिहार के प्रवासी मजदूर थे और घटना के समय सो रहे थे। मृतकों की पहचान सुरेश साहनी (55) उसकी पत्नी अरुणा देवी (52), बेटी राखी (15), मनीषा (10), गीता (8), चंदा (5) व बेटे 2 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *