500 अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था दर्शन के लिए रवाना

छपरा

छपरा: जय भोला भंडारी सेवा दल (रजि०) छपरा, बिहार के तत्वावधान में आज 1 जुलाई को छपरा से श्री बाबा अमरनाथ बर्फ़ानी की यात्रा पर पांच सौ से अधिक श्रद्धालुओं का पहला जत्था अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुआ। इस जत्थे को संस्था के सदस्यों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जत्थे का नेतृत्व संस्था के उपाध्यक्ष- राजेश जी (रिबॉक) सदस्यों में- लालबाबू राय, मंटु बाबा, धनु जी, अशोक जी, सुनील जी, यसवंत सिन्हा (बाबू भैया) आदि सदस्य कर रहे हैं, जिनके द्वारा इस यात्रा में शामिल सभी यात्रियों को पूरे रास्ते खान-पान की व्यवस्था के साथ-साथ सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था के द्वारा छपरा जंक्शन पर विधवत पुजा-पाठ के साथ एक विशाल भंडारा भी लगाया गया जिसमें यात्रा पर जाने वाले यात्रियों सहित अन्य लोगों को भी प्रसाद स्वरूप भोजन कराया गया। तथा प्रत्येक यात्री तिलक लगाकर उन्हें एक-एक थैला दिया गया जिसमें यात्रा में लगने वाली जरूरी सामग्री थी। यात्रियों द्वारा बाबा अमरनाथ की जय, बम बम भोले, जय भोले भंडारी, भूखे को अन्न प्यासे को पानी जय बाबा अमरनाथ बर्फ़ानी के जयकारे लगाए गए जिससे पुरा जंक्शन भक्तिमय हो उठा। इस आयोजन में संस्था के सदस्य- अमित जी (मेडिकल), विकाश कुमार, बसकिनाथ, रवि कुमार, किशन गुप्ता, कन्हैया लाल, विक्की कुमार, रणजीत सिंह आदि ने भाग लिया।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *