बड़ी खबर: भगवंत मान मंत्रिमंडल से विजय सिंगला की छुट्टी, पुलिस को कार्रवाई के निर्देश

राजनीति राज्य राष्ट्रीय

पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है| भगवंत मान मंत्रिमंडल से एक मंत्री की छुट्टी हो गई है| सीएम मान ने मंत्री विजय सिंघला को अपने मंत्रिमंडल से बाहर निकाल दिया है| बताया जा रहा है कि, विजय सिंघला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं| मिली जानकारी के अनुसार, सीएम मान ने विजय सिंघला को लेकर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश भी दिया है|

बतादें कि, मंत्री विजय सिंघला को स्वास्थ्य विभाग दिया गया था| विजय सिंघला पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से विधायक बने हैं| उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया है। सिंघला पेशे से से डॉक्टर हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *