पेंशन धारियों के लंबित जीवन भौतिक सत्यापन 15 जुलाई 2022 तक किया गया विस्तारित

छपरा

छपरा: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत गैर प्रमाणिकृत पेंशन धारियों का भौतिक सत्यापन/ प्रमाणीकरण का कार्य 30 जून 2022 तक विशेष अभियान चलाकर किया जा रहा था। विभागीय स्तर पर राज्य स्तरीय समीक्षा करने के पश्चात इस कार्य के शत-प्रतिशत संपादन हेतु 15 जुलाई 2022 तक अवधि विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी सारण श्री राजेश मीणा के द्वारा प्रमाणीकरण के कार्य में अपेक्षित प्रगति एवं सुधार लाने हेतु उप विकास आयुक्त सारण को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। ज्ञातव्य हो कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत पेंशन का लाभ ले रहे सभी पेंशन धारियों को जीवित होने का प्रमाण पत्र वर्ष में एक बार देना आवश्यक होता है। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को तिथि बढ़ाए जाने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया गया है।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *