छपरा पहुंचा गंगा विलास क्रूज, सैलानियों का फूल माला एवं ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

छपरा बिहार राष्ट्रीय

छपरा : पिछले 13 जनवरी को यूपी के बनारस से असम के डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज सोमवार की सुबह सारण ज़िलें की ऐतिहासिक धरती सदर प्रखंड एवं डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा एवं सरयू नदी तट पर अवस्थित चिरांद पहुंचा। जहां स्थानीय जिला प्रशासन के अलावा जिलेवासियों द्वारा क्रूज पर सवार सभी 31 देशी एवं विदेशी सैलानियों को फूल माला एवं ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। इस दौरान गंगा नदी घाट पर ज़िलें एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत के अलावा सैलानियों का एक झलक देखने के लिए लालायित हो रहे थे। सभी सैलानियों में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी सैलानियों ने चिरांद घाट पर उतर कर नव पाषाणकालीन स्थल चिरांद पुरातत्व का भ्रमण किया। जिला प्रशासन की ओर से गंगा विलास क्रूज पर सवार सैलानियों का स्वागत अपर समाहर्ता डॉ गगन एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता श्वेतांक कुमार उर्फ़ पप्पू राय के नेतृत्व में किया गया।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता श्वेतांक कुमार उर्फ़ पप्पू राय ने बताया कि गंगा विलास क्रूज यात्रियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम स्थानीय जिला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा किया गया। चिरांद घाट पर उतरकर यात्री विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने के बाद पटना के गंगा घाट के लिए निकल गए। 18 कमरों वाला गंगा विलास क्रूज भारत में निर्मित पहला जलयान है। जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस के साथ ही पूरी तरह से सुरक्षित है। पिछले 21 दिसंबर को यात्रा की शुरुआत करने के बाद 16 जनवरी को बनारस से जलयान की यात्रा करने के बाद सारण पहुंचा।

गंगा विलास क्रूज की यह यात्रा भारतीय संस्कृति को जीवंत करने वाली यात्रा है। क्योंकि यह गंगा विलास क्रूज भारत में निर्मित किया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि भारत की नदियों के मुताबिक कम गहरे पानी में भी चल सकता है। क्रूज की स्पीड अपस्ट्रीम में लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटा और डाउनस्ट्रीम 20 किलोमीटर तक की है।

गंगा-ब्रम्हपुत्र नदी में वाराणसी से डिब्रूगढ़ वाया बंगलादेश के बीच गंगा विलास क्रूज अपने यात्रा के छठे चरण में बिहार राज्य में गंगा नदी के किनारे के जिले यथा- बनारस, बक्सर, सारण, पटना, बेगुसराय, मुंगेर एवं भागलपुर में रुकेगा। मकर संक्रांति के बाद चिरांद घाट पहुंचा गंगा विलास क्रूज पर सवार सभी सैलानियों का स्वागत जिला प्रशासन के द्वारा डोरीगंज घाट पर किया गया। क्रूज के डोरीगंज घाट पर आगमन के बाद क्रूज पर सवार पर्यटकों को चिरांद पुरातत्व स्थल का भ्रमण करवाया गया। क्रूज पर सवार सैनानियों द्वारा जिला प्रशासन के आतिथ्य पर अति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया। उसके बाद क्रूज अपने अगले गंतव्य स्थल पटना के लिए प्रस्थान कर गया।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *