छपरा: आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन

छपरा

सारण/इसुआपुर: प्रखंड मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इसुआपुर में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर शुक्रवार को स्वस्थ्य बिहार समृद्ध बिहार योजना के तहत स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और स्थानीय विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह, जिप उपाध्यक्ष प्रियन्का सिंह, भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, प्रभारी डॉक्टर विजय किशोय प्रसाद ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्जवलित कर इसका विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय किशोर प्रसाद ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और विधायक जनक सिंह तथा जिप उपाध्यक्ष प्रियन्का सिंह, भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य छविनाथ सिंह को बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मेले में ग्रामीण क्षेत्र से दर्जनो की संख्या में लोग पहुँचे हुए थे। जहां उनलोगों का बीपी, सुगर, अनिमिया, आंख, कान, नाक आदि की जांच कर चिकित्सकों द्वारा उन्हें उचित परामर्श दिया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि अमृत महोत्सव पर 18 से 22 अप्रैल तक आयोजित स्वास्थ्य मेला के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। छोटी-छोटी बीमारियों को लज्जा के मारे लोग नही बताते हैं जिससे वह बीमारी असाध्य रूप धारण कर लेती है। अगर कोई भी बिमारी समय रहते पकड़ में आ जाए तो उसके गंभीरता को कम किया जा सकता है।

सरकार का मुख्य उद्देश्य है समाज के सभी लोग जागरुक हो। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत विभिन्न सेवाओं के बारे में बारिकी से जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने का भी आह्वान किया। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकताओं के कार्यो की भी प्रशंसा की और कहा कि आज दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहां सभी को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगाया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा बिहार में बूस्टर डोज को भी मुफ्त में देने की घोषणा की गई है। आज 10 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजन का कार्ड बना हुआ है। केवल छपरा में ही एक लाख 80 हजार लोगों का कार्ड बना हुआ है। छपरा के 45 से अधिक बच्चों का ह्रदय रोग से सम्बंधित इलाज मुफ्त में हुआ है। यह सरकार की उपलब्धि है। विधायक जनक सिंह ने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होते है। आज उन्ही के बदौलत कोरोना जैसी महामारी से देश उभरा है। सरकार सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अनेको प्रकार की योजनाएं चला रही है। जन जगरूकता के अभाव में आम आदमी इसका समुचित लाभ नही ले पा रहा है। दो लाख से कम आय वाले व्यक्ति इलाज के लिए बिहार सरकार से लाभ प्राप्त कर सकते है। वहीं बिहार सरकार द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों का पांच लाख तक का मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मेला का आयोजना किया गया है। भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा केन्द्र सरकार तथा बिहार सरकार स्वास्थ्य के प्रति सजग है इसीलिए प्रत्येक प्रखंड में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। समाज के निचले पायदान पर रह रहे व्यक्ति तक चिकित्सा पहुंच सके इसके लिए केंद्र सरकार तथा बिहार सरकार प्रयासरत है।
इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय किशोर प्रसाद ने बताया कि 150 तरह के बीमारियों की जांच एवं उनके उपचार की निशुल्क व्यवस्था अस्पताल द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, तरैया विधायक सह उप मुख्य सचेतक जनक सिंह, जिप उपाध्यक्ष प्रियन्का सिंह, भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, जिप सदस्य छविनाथ सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर विजय किशोर प्रसाद, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शारदा नन्द, स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज राजा, लेखापाल धन रंजन किशोर, लिपिक मनोज कुमार सिंह, डॉक्टर तुलिका कुमारी, डॉक्टर रेखा प्रसाद, डॉक्टर अमित कुमार प्रभाकर, मंजय कुमार, एएनएम प्रीति कुमारी, प्रियम्बदा कुमार, प्रमिला कुमारी, प्रिया कुमारी, पिंकी कुमारी, भावना कुमारी, कुमारी सुषमा, नित्या कुमारी, लैब टेकनिसियन रवि कुमार आदि उपस्थित हुए।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *