चिरान्द विकास परिषद और गंगा समग्र पदाधिकारियों तथा अपने कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में मन की बात को सुना गया।

छपरा

संवाददाता- हिमालय राज

छपरा: प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की मन बात को विधानसभा गड़खा के शक्तिकेन्द्र चिरान्द के बुथ मध्य विद्यालय चिरान्द पर मन की बात चिरान्द विकास परिषद और गंगा समग्र पदाधिकारियों तथा अपने कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में मन की बात को सुना गया।
आज के ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अनेक विध विषयों पर बात की और अनेक प्रेरक विचार साझा किए। ब्रह्माण्ड से जुड़ा सारा विज्ञान एक गणित है। गणित एक ऐसा फार्मूला है जिससे ब्रह्माण्ड क हर चीज को अभिव्यक्त किया जा सकता है। जल संरक्षण भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोर दिया। आज के समय में जल को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे जिससे जल की समस्या का निदान होगा तथा जल स्तर उपर की ओर बढ़ेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, जिला महामन्त्री शान्तनु कुमार, भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल आदि ने मन की बात को सुना। छपरा जिला के सभी प्रखण्डों में सभी शक्तिकेन्द्र पर तथा सभी बूथो पर मन की बात को सुना गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल ने आरा जगदीशपुर में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के जनक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर जाने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि तथा जनता जनार्दन के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा कहा आपके सहयोग से ही आज तिरंगा का विश्व रिकॉर्ड बना है जो सराहनीय है।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *