अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस: सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने किया झंडोतोलन

छपरा बिहार

छपरा: बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन, छपरा के साधनपुरी स्थित कार्यालय में मई दिवस झंडोतोलन के साथ मनाया गया। जिसमें अन्य ट्रेड यूनियनों के सदस्यों ने भी भाग लिया। कामरेड अहमद अली राज्य सचिव मंडल सदस्य सी पी एम ने झंडोतोलन किया। सभा का संचालन सीटू के जिला संयोजक कामरेड मृत्युंजय ओझा ने किया। बी एस एस आर के सचिव प्रमोद कुमार सिंह तथा अध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। झंडोत्तोलन के बाद एक विशाल रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए म्युनिसिपल चौक पर सभा मे तब्दील हो गई।सीटू के जिला संयोजक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सहित देशभर में मज़दूरों के हितों में कोई काम नही हो पा रहा है।नए श्रम कानून को घटती मज़दूरी और बढ़ता श्रम से जोड़कर देखा जा सकता है। नए श्रम कोड से कानून ही खत्म हो जाएगा ।
इस सभा को किसान सभा से बच्चा यादव, SFI के राज्याध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, शिक्षक संघ से उदय शंकर गुड्डू, सी पी एम जिला सचिव बटेश्वर महतो ने भी संबोधित किया।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *